चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान वो तो आंदोलन के लिए बैठे थे लेकिन इन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रख कर उनके आंदोलन की आढ़ में अपने संगठन का निर्माण किया है। विज ने कहा कि इसलिए जो ये बताते हैं वो ये हैं नहीं और जो ये कहते हैं वो ये करते नहीं हैं। बाकि पंजाब के लोगों का फैसला है उन्होंने इनको चुना है तो देखते हैं क्या होता है।