0 1 min 2 yrs
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बाद छाए हुए हैं। ऐसे में शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे को लेकर जानकारी दी। दरअसल, महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद से एकनाथ शिंदे अन्य 12 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत चले गए हैं। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे उद्धव सरकार से नाराज चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है: PM मोदी

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन भाजपा को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के संपर्क में हैं। कुछ विधायक मुंबई में नहीं हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी संकट छाने के बाद उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है। जिसमें विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा संभव है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के पास 20 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में अगर एकनाथ शिंदे पाला बदलते हैं तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर सकती है और कहा जा रहा है एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ लगातार संपर्क में हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *