एटा। थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रही आरोपी पत्नी सहित सह-अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 19.07.2021 को बैनीराम पुत्र तुर्सी निवासी गुडगुडी थाना सहावर जनपद कासंगज द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय कि सूचना दी गई कि वादी के पुत्र दीपचन्द्र की पत्नी प्रेमवती के पप्पू पुत्र सियाराम निवासी पीतम नगर थाना सहावर जनपद बदांयू से करीब 1 साल से अवैध संबंध थे। जिससे ये लोग वादी के पुत्र दीपचन्द्र की हत्या करने की फिराक में थे। दिनांक 17.07.2021 को वादी का पुत्र दीपचन्द्र अपनी पत्नी व बच्चों को लेने अपनी ससुराल ग्राम नगरिया ताड़ थाना मारहरा आया हुआ था जहाँ पप्पू व प्रेमवती उपरोक्त ने योजना बनाई तथा वादी के पुत्र दीपचन्द्र के साथ मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा उसका शव दिनांक 19.07.2021 को अभियुक्ता के घर ग्राम नगरिया ताड़ से बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना मारहरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद आज थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण पप्पू तथा प्रेमवती को रेलवे स्टेशन मारहरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता पप्पू पुत्र सियाराम निवासी पीतमनगर थाना सहसवान बदांयू व प्रेमवती पुत्री काशीराम निवासी नगरिया ताड थाना मारहरा, एटा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसओ अखिलेश कुमार, उ0नि0 अभिमन्यु शर्मा, का0 लोकेन्द्र सिंह, का0 बिजेन्द्र सिंह व का0 जगवीर सिंह है।