0 1 min 2 yrs
Spread the love

नईदिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मामले में आज तीसरे दिन भी लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही है। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का आज जबरदस्त प्रदर्शन भी हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं को आज भी हिरासत में लिया गया है। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया है जबकि कुछ को ईडी मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया है। ईडी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेस नेताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल लगातार जारी है। कांग्रेस के नेता लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी, सुरजेवाला को पुलिस ने हिरासत में लिया

हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया कि क्या हम आतंकवादी हैं? तुम हमसे क्यों डरते हो? वे कांग्रेस नेता- कार्यकर्ता पर पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार अपराधी है, अगर ये अपराधी न होते तो प्रजातंत्र की धज्जियां नहीं उड़ाते। प्रशासन को कुछ कहते हैं तो ये बोलते है कि हमें ऊपर से निर्देश दिए गए हैं, यानि इन्हें मोदी-शाह ने निर्देश दिया है। हिंदुस्तान में ऐसी बर्बरता पहले नहीं देखी गई। कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्‍लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया है। इससे पहले भूपेश बघेल ने कहा था कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए… ये होता है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *