काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने नई सरकार का गठन कर लिया है। जिसके बाद उनकी सच्चाई एक बार फिर से लोगों के सामने आने लगी है। तालिबान ने स्पष्ट किया है कि महिलाएं कभी भी मंत्री नहीं बन सकती हैं क्योंकि उनका काम बच्चे पैदा करना है। तालिबान प्रवक्ता जोकरुल्ला हाशिमी ने कहा कि एक महिला मंत्री नहीं बन सकती है। ये ऐसा है जैसे आप उनके गले में कुछ डालते हैं, जिसे वो संभाल नहीं सकती हैं। एक महिला का कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है, उनका काम बच्चे पैदा करना है। काबुल में एंट्री करने के बाद तालिबान ने अपनी नई सरकार में महिलाओं और अफगानी लोगों को शामिल करने की बात कही थी लेकिन अंतरिम सरकार के गठन की जो तस्वीरें सामने आईं उसमें आतंक का नजारा दिखाई दिया। हक्कानी ग्रुप के 4 कमांडरों को शामिल किया गया। तालिबान ने कहा था कि वह बदल चुका है। लेकिन पिछली बार तालिबान ने सारी हदें पार कर दी थी और इस बार भी उनकी क्रूरता की कहानियां सुनाई देने लगी हैं।