0 1 min 2 yrs
Spread the love

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती की बेरहमी से पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित युवती उस वक्त मदद के लिए लोगों से गुहार लगा रही थी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। गंभीर बात यह भी है कि उसकी पिटाई 4 लड़कियों ने ही मिल कर की है। लड़की को डंडे से भी पीटा गया है।

इसे भी पढ़ेंः एटाः पत्नी के होते हुए पुलिस कांस्टेबल प्रेमिका के साथ कार में अय्याशी करते रंगेहाथ पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी, कार पर लगा था यूपी सरकार का लोगो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि 4 लड़कियों ने इस युवती को घेर लिया है और उसकी जमकर पिटाई कर रही हैं। एक लड़की के हाथ में डंडा भी है जिससे वो युवती को पीट रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह पीड़िता चीख-चिल्ला और रो रही है लेकिन कोई उसकी नहीं सुनता है। कुछ लोग भी आसपास जमा हैं लेकिन वो उसकी मदद नहीं करते हैं। युवती के बाल खींचे जाते हैं और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया जाता है। लेकिन किसी को भी उस पर दया नहीं आती है। किसी तरह वो लड़की उठने के बाद इन चारों लड़कियों से बचने के लिए एक घर की तरफ दौड़ती है। पीड़ित लड़की को लात, थप्पड़ और घूसे से भी पीटा गया है।

इसे भी पढ़ेंः  कानपुर में दहेज में बाइक नहीं मिली तो शादी छोड़कर भागा दूल्हा

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में महिलाओं के समूह द्वारा डॉमिनोज पिज्जा चेन में काम करने वाली महिला को बेरहमी से पीटा गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पिटाई करने वाली महिलाओं के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पिज्ज़ा चेन में काम करने वाली युवती की पिटाई की आरोपी महिलाएं इंदौर के ही एक स्थानीय गिरोह की सदस्य हैं। युवती के साथ किए गए बेरहमी से मारपीट का वीडियो भी इस गिरोह के लोगों ने ही पोस्ट किया था। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

इसे भी पढ़ेंः शर्मनाकः यूपी में 25 साल के युवक ने किया 6 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

चारों लड़कियों ने आरोप लगाया था कि पीड़िता उन्हें घूर रही थी और फिर इसके बाद उसकी पिटाई की गई है। जब पीड़िता इन लड़कियों से कहती है कि वो पुलिस में इसकी शिकायत करेगी तो चारों बेखौफ लड़कियां उससे कहती हैं कि जाकर थाने में शिकायत दर्ज करवा दो। हालांकि, अब पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *