पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) के नतीजे आज आ रहे हैं। आज सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती जारी है। दोपहर 12:00 बजे तक पांचों राज्यों में स्थिति साफ होने लगेगी। Uttar Pradesh, Punjab, Uttrakhand, Goa और Manipur में विधानसभा के चुनाव हुए थे।
इसे भी पढ़ेंः पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया: मनीष सिसोदिया
पांचो ही राज्यों में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश में जहां Akhilesh Yadav और Yogi Adityanath की प्रतिष्ठा दांव पर है, लेकिन शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।
इसे भी पढ़ेंः साइकिल चलेगी, उड़ान भरेगी.. थमेगी नहीं..परिणाम परिणाम है तकदीर नहीं: सपा
वहीं पंजाब में Aam aadmi party को सरकार बनाने की उम्मीद है क्यूँकि अभी तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी ने अच्छी बढ़त बना रखी है। गोवा और उत्तराखंड में भी रुझानों के अनुसार भाजपा की सरकार बंटी दिख रही है। मणिपुर में भाजपा को बढ़त है।