0 1 min 2 yrs
Spread the love

अक्सर आम जिंदगी में हम सभी लोग कुछ न कुछ सुबह उठने के समय ऐसी गलतियां कर जाते हैं कि पूरा दिन खराब जाता है और हम लोग अपना गुस्सा किसी न किसी पर निकाल देते हैं। लेकिन अगर हम कुछ चीजों पर गौर करें और अपने जीवन में इन्हें अपनायें तो दिन की शुरूआत भी अच्छी हो सकती है। हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि सुबह उठते समय क्या करना शुभ हो सकता है और क्या नहीं-

इसे भी पढ़ेंः इस दिशा में होना चाहिए शू रैक, तभी होगा सकारात्मकता का संचार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सुबह उठते ही अपने हथेलियों के दर्शन करते हैं तो यह शुभ माना जा है क्योंकि हथेलियों में सरस्वती, लक्ष्मी और घनश्याम का वास होता है। हथेलियों को ही कमल कहते हैं। अब आप भगवान का नाम लेकर हथेलियों को चेहरे पर धीरे-धीरे मल लें और उसके बाद अपने दिन की शुरुआत प्रार्थना के साथ करें। आप यह करने के बाद सूरज के दर्शन कर पानी पी सकते हैं। जो लोग सूर्योदय से पहले उठते हैं जब चंद्रमा निकला हुआ होता है तो उसके दर्शन भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पत्नी से ऐसे शब्द बिल्कुल भी न बोलें वरना झेलनी पड़ेगी भारी मुसीबत

 

वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार नीचे दी गई आदतों से हमें बचना चाहिए-

(1) हमें सुबह उठकर अपनी या किसी अन्य की परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। अगर आप सूर्य दर्शन के लिए निकल गए और अपनी परछाई पश्चिम दिशा में देख ली जबकि सूर्य पूरब से उगा है। तो इसे वास्तु के अनुसार राहु का संकेत कहा जाता है। ऐसे में पश्चिम दिशा की ओर परछाई देखना अशुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के इन 2 अंगों से जान सकते हैं उनका व्यवहार

(2) कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को अपने साथ सुला लेते हैं और सुबह उठते ही उनका मुंह देख लेते हैं। माना आपको अपने पालतू जानवर से बहुत प्यार हैं लेकिन वास्तु के अनुसार सुबह-सुबह पालतू जानवर का मुंह देखना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए हो सके तो इन्हें अपने पास नहीं सुलाना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः मनचाही लड़की से शादी करनी है तो करें ये उपाय

(3) रात के समय किचन में छोड़े गए गंदे बर्तन घर में दरिद्रता लाते हैं। हो सकता है कि ऐसा करना कुछ लोगों की मजबूरी हो। अगर इस बुराई का प्रभाव खुद पर नहीं पडऩे देना चाहते हैं, तो सुबह उठते ही गंदे बर्तनों नहीं देखना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः ऑफिस में है ज्यादा काम तो अपनाएं ये टिप्स

(4) घर में बंद घड़ी का होना हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही सुबह उठने पर भूल से भी बंद घड़ी की तरफ न देखें। कहते हैं कि ये बुरे समय की प्रतिक होती है।

इसे भी पढ़ेंः भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना उम्र हो सकती है कम!

(5) सुबह के समय हमारे शरीर में नेगेटिव एनर्जी मौजूद होती है, ऐसे में उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना हानिकारक साबित हो सकता है। ये धन की हानि तो लाता है, साथ ही नेगेटिव एनर्जी का घर में वास रहता है। सुबह उठकर पहले चेहरा धोएं या स्नान करें और फिर आईना देखें।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *