0 1 min 2 yrs
Spread the love

कनाडा के फिरासर नदी में मछली पकडऩे गए दो लोगों के हाथ में ऐसी चीज लगी, जिसे देखकर वो हैरान रह गए। दरअसल, दोनों मछुआरों के जाल में करीब 270 किलो वजनी एक मछली फंसी थी। इसका नाम Sturgeon मछली है, जिसे जीवित डायनासोर यानी Living Dinosaurs के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: US में महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, पहला वर्ष 2021 में तो दूसरा 2022 में, लाखों में कहीं एक होता है ऐसा मामला

ब्रिटिश कोलंबिया के यवेस बिस्सन और एंगलर डैन ललियर मछली पकडऩे गए थे। इस दौरान उन्हें पानी में उछलती एक विशाल मछली दिखाई दी। जैसे ही उन्होंने इसे बाहर निकाला तो वो चौंक गए, क्योंकि उनके हाथ Sturgeon मछली लगी थी, जो कि बेहद दुर्लभ मछली है।

इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम के इस अस्पताल की लापरवाही, महिला के ऑपरेशन के दौरान पेट में रुई छोड़ दी, मामला दर्ज

बिस्सन कहते हैं कि मछली करीब 11 फीट लंबी थी और इसका वजन 250 से 300 किलो तक था। मछली का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे नाऊ दिस न्यूज नाम से ट्वीटर पर पोस्ट किया गया है। फिलहाल उन्होंने टैगिंग कर इस मछली को वापस नदी में छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: इस लड़की ने सिर्फ 2 चीजें खाकर गुजारे 16 साल, अब जाकर खाया पूरा खाना

फिशिंग एक्सपर्ट एंगलर ने बताया कि मछली Sturgeon प्रजाति की है, जिसे जीवित डायनासोर भी कहा जाता है, क्योंकि यह जुरासिक युग की है। वो कहते हैं कि Sturgeon Fish दुनिया में सबसे मजबूत ताजे पानी की मछली है और मछली पकडऩे के लिए मृत्यु दर 0.012 फीसदी है। ये मछलियां काफी लंबे समय तक जीवित रहती हैं। यवेस ने बताया कि पकड़ी गई मछली भी करीब 100 साल उम्र की थी।

इसे भी पढ़ें: 37 वर्षीय पुरूष ने दिया बेटे को जन्म, हैरान हुए लोग

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *