0 1 min 1 yr
Spread the love

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनकी दूसरी शादी को लेकर खूब तरह की बातें बन रही हैं। जैसे ही उनकी और आदिल खान दुर्रानी (Aadil Khan Durrani) के निकाह की फोटोज सामने आईं, हर तरफ हल्ला मच गया। किसी ने कहा कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है तो कोई बोला कि राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी ड्रामा भी बता रहे हैं। आदिल और राखी के निकाहनामे का सच क्या है और रिश्ते में दरार आने के बाद अब वकील ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने दावा किया कि यह शादी बिल्कुल कानूनी है। उन्होंने कहा, ‘ये बिल्कुल भी फर्जी शादी नहीं है।’

इसे भी पढ़ेंः सामंथा की सिटाडेल की शूटिंग जनवरी मध्य में शुरू होगी

फाल्गुनी ने कहा, ‘राखी जो कुछ भी कह रही हैं और जो फोटोज वो शेयर कर रही हैं, वो सभी असली हैं और इसमें कुछ भी अवैध या नकली नहीं है। यो 100 फीसदी कानूनी शादी है।’ राखी और आदिल ने 29 मई 2022 को निकाह किया था। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी के बारे में छिपाए रखा। राखी ने इस्लाम भी कबूल कर लिया है। उनकी वकील ने कहा कि शादी के बाद उनका नाम राखी सावंत फातिमा है।

इसे भी पढ़ेंः गणेश आचार्य के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं कियारा

बता दें कि राखी खुलेआम शादी को लेकर बात कर रही हैं, लेकिन आदिल झिझक रहे हैं। इसको लेकर राखी क्या करने वाली हैं, इसके जवाब में वकील ने कहा, ‘वो अपनी मां की हेल्थ के कारण सदमे में हैं, क्योंकि वो क्रिटिकल हैं। अभी उनकी प्रायॉरिटी उनकी मां हैं।’ वकील का कहना है कि अगर राखी कोई कानूनी कार्रवाई करने के बारे में सोचती हैं, तो हम इसे बाद में आगे बढ़ाएंगे। अभी तक उन्होंने इस बारे में बात नहीं की है। फाल्गुनी ने आगे कहा, ‘सबसे पहले निकाह किया गया और सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। निकाह को रजिस्टर भी किया गया। पूरी तरह से उचित तरीके से निकाह हुआ है। निकाह के बाद मुंबई में एक प्रक्रिया होती है कि नगर निगम में शादी को रजिस्टर करना होता है।’

इसे भी पढ़ेंः साड़ी संग्रह के मामले में रेखा और विद्या बालन मेरी प्रेरणा: कामना पाठक

वहीं, राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, अब उन्हें डर है कि उनके साथ भी वही न हो जाए, जो आजकल हो रहा है। राखी की बातों को सुनकर ऐसा लगा कि वह लव-जिहाद की ओर इशारा कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें और लीगल डॉक्यूमेंट्स भी दिखाए हैं। जिसमें साफ पता चल रहा है कि आदिल संग निकाह करने के लिए राखी सावंत ने धर्म परिवर्तन भी किया है। उन्होंने अपना नाम फातिमा रखकर आदिल से शादी की है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *